फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Physical test for Police recruitment in Solan to start from 6th to 16 December

सोलन में पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा छह दिसंबर से

Wed, 01 Dec 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
सोलन। पुलिस भर्ती में ऑनलाइन फार्म भरने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तिथियां घोषित की गई हैं। जिला पुलिस सोलन में आरक्षी पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा छह से 16 दिसंबर तक होंगी। इस परीक्षा को देने के लिए 12793 पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को सुबह सात बजे पुलिस ग्राउंड में पहुंचना होगा। इसके बाद मानकों के आधार पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन

प्रदेश में पुलिस जवानों की भर्ती प्रक्रिया की कवायद शुरू हो गई है। सोलन में भर्ती को लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा की जाएगी। इसमें 8458 पुरुष, 3889 महिलाएं और 434 पुरुष चालक भर्ती के लिए पहुंचेंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए जो अभ्यर्थी योग्य हैं, उन्हें उनके मोबाइल पर एसएमएस से सूचित किया जा चुका है। अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी ई-मेल पर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोलन के पुलिस ग्राउंड में छह से 16 दिसंबर तक शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचें अभ्यर्थी
प्रवेश परीक्षाओं में प्रवेश दिलवाने के लिए अभ्यर्थियों को दलाल कई प्रलोभन देते हैं। पुलिस अधीक्षक ने ऐसे प्रलोभनों से बचने के लिए अभ्यर्थियों को आगाह किया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि अगर कोई ऐसी बात करे तो 01792-222836 पर सूचित कर सकते हैं।
यह होगा अभ्यर्थियों का क्रम
लिंग दिनांक अभ्यर्थी
महिला 6 दिसंबर 1000
महिला 7 दिसंबर 1200
महिला 8 दिसंबर 1200
महिला 9 दिसंबर 489
पुरुष 9 दिसंबर 434 (चालक)
पुरुष 10 दिसंबर 1210
पुरुष 11 दिसंबर 1210
पुरुष 12 दिसंबर 1210
पुरुष 13 दिसंबर 1210
पुरुष 14 दिसंबर 1210
पुरुष 15 दिसंबर 1208
पुरुष 10 दिसंबर 1200+12 (खिलाड़ी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed