फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   petrol pump owner theft

पेट्रोल पंप मालिक से साढ़े चार लाख छीन शातिर फरार

Mon, 07 Oct 2019 11:37 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अर्की (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अर्की (सोलन) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
petrol pump owner theft
फाइल फोटो

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर प्लानिया के समीप पेट्रोल पंप के मालिक से एक शातिर करीब साढे़ चार लाख रुपये के नोटों से भरे बैग को छीनकर मौके से फरार हो गया। मामला शनिवार देर रात का है। शिव फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के मालिक अपने कार्यालय से रात के समय अकेला नोटों से भरा बैग लेकर पैदल घर जा रहा था।

विज्ञापन


उक्त व्यक्ति को अकेला देख, शातिर ने पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर दूरी पर उक्त व्यक्ति को धक्का दिया और बैग छीन कर मौके से फरार हो गया। उक्त व्यक्ति के चीखने-चिल्लाने के बाद मौके पर स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिव फिलिंग स्टेशन के मालिक मनसा राम वर्मा ने बताया कि उनका शिव फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है जिसकी देखरेख वह स्वयं करते हैं। उन्होंने बताया कि वह शाम को प्रतिदिन पेट्रोल पंप की नकदी अपने साथ घर ले जाते हैं जिसे दूसरे दिन बैंक में जमा करवाते हैं।

शनिवार रात करीब 8:00 बजे वह 4 लाख 43 हजार 990 रुपये की राशि सहित दो चेक जिसमें 6500 रुपये पीएनबी और दूसरा चेक एसबीआई का 10 हजार का भी बैग में हैं। उन्होंने बैग को कंधे पर लटकाया हुआ था। इस दौरान पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने धक्का देकर पैसे लेकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

डीएसपी दाड़लाघाट पूर्णचंद ठुकराल ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है जो मामले की हर पहलु से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बैग में करीब साढ़े चार लाख के साथ दो चेक होने की शिकायत दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed