फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Person found dead under suspicious circumstances in Solan

Solan News: सोलन में संदिग्ध हालात में मृत मिला व्यक्ति

Sat, 04 Jan 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
हार्ट अटैक माना जा रहा मौत का कारण, पुलिस की जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। पुलिस हर पहलुओं से जांच कर रही है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ने पुलिस को सूचना दी कि अस्पताल में एक व्यक्ति को उपचार के लिए लाया गया है, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलते हर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान गुरमेज सिंह पुत्र स्व. बलबीर सिंह निवासी निवासी गाय नयानगर डाकघर सुबाथू तहसील व जिला सोलन के रूप में हुई। गुरमेज सिंह करीब आठ वर्षों से ठोडो मैदान के समीप टैंट हाउस में काम करता था। तीन जनवरी की शाम को गुरमेज सिंह दुकान की ऊपर वाली मंजिल में खाना बनाने चला गया। कुछ समय बाद जब दुकान में काम करने वाला उसका एक अन्य साथी ऊपर वाली मंजिल के कमरे में गया तो उसे गुरमेज सिंह मुंह के बल अचेत अवस्था में पड़ा मिला। साथी उसे उपचार के लिए अस्पताल लाए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चिकित्सक की राय के अनुसार मृतक की मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई है। उसकी मृत्यु पर किसी ने भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम दाह संस्कार के लिए सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed