{"_id":"6223a37c950db5712169937b","slug":"person-cheated-rupees-1-14-lakh-after-hacking-pharma-company-s-e-mail-in-kumarhatti-solan-crime-news-solan-news-sml401612412","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कंपनी का ई-मेल आईडी हैक कर खाते से उड़ाए सवा लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा कंपनी का ई-मेल आईडी हैक कर खाते से उड़ाए सवा लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ई-मेल हैक होने से पैसे किसी अन्य के खाते में चले गए। शिकायतकर्ता के साथ को एक लाख 14 हजार 870 रुपये की धोखाधड़ी हुई है।
जानकारी के अनुसार सुमित ठाकुर निवासी गांव चेवा, कुमारहट्टी ने पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दी है। पुलिस को बताया कि वह चेवा में दवा कंपनी का मालिक हैं। दवा कंपनी में उत्पादन के लिए सिरमौर की कंपनी से एक फरवरी को ई-मेल से कच्चा माल खरीदने का ऑर्डर दिया था। कंपनी ने जीएसटी बिल के साथ खाता संख्या मेल से भेजी लेकिन थोड़ी ही देर बाद कंपनी से सामान का बिल और खाता संख्या मेल आईडी पर संशोधित कर भेजी गई।
शिकायतकर्ता ने कंपनी की मेल से आए खाता संख्या पर 1,14,870 रुपये अपने बैंक अकाउंट से भेज दिए और कंपनी ने भी कच्चा माल भेज दिया। नौ फरवरी को सिरमौर की कंपनी के अधिकारियों ने उसे बताया कि ई-मेल आईडी हैक हो चुकी है और कच्चे माल की राशि भी कंपनी के पास नहीं पहुंची। 17 फरवरी को वह बैंक गया और अकाउंट डिटेल मांगी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता को पता चला कि जिस खाता संख्या में उसने पैसे भेजे हैं, वह खाता जूही तपस्विन के नाम से है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। धर्मपुर पुलिस थाना प्रभारी राकेश रॉय ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।