{"_id":"6623c0f089531b285b085324","slug":"persistent-diarrhea-in-parwanoo-outbreak-continues-19-new-cases-reported-solan-news-c-176-1-ssml1042-120073-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू में लगातार डायरिया का \n\nप्रकोप जारी, 19 नए मामले आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू में लगातार डायरिया का प्रकोप जारी, 19 नए मामले आए
Sat, 20 Apr 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
ईएसआई अस्पताल परवाणू में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
वार्ड में भर्ती सभी मरीजों की हालत स्थिर, दी छुट्टी
अबतक ईएसआई अस्पताल में आ चुके 342 मामले
निजी क्लीनिकों समेत चंडीगढ़ का भी रुख कर रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डायरिया का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। ईएसआई अस्पताल परवाणू में शनिवार को भी 19 मरीज डायरिया से पीड़ित पाए गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बरकरार हैं। हैरत की बात तो यह है कि अभी तक की गई बैठकों के बाद भी मामले लगातार आ रहे हैं। इस कारण स्वास्थ्य विभाग पर भी प्रश्र चिन्ह लग रहा है। वहीं अन्य विभाग भी अब डायरिया मामले रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग लगातार दावा कर रहा है कि मामले में गिरावट आ रही है। लेकिन रोजाना आ रहे डायरिया के मामले अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं। अबतक परवाणू क्षेत्र के ईएसआई अस्पताल में 342 मामले आ चुके हैं। वहीं डायरिया से पीड़ित लोग चंडीगढ़ समेत अन्य निजी क्लीनिकों का भी रुख कर रहे हैं।
शनिवार को भी अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की कतारें लगी रहीं। पर्ची काउंटर से ओपीडी तक लोगों को बारी का इंतजार करना पड़ा। शनिवार को वार्ड में भर्ती किए गए पीड़ित मरीजों को भी हालत स्थिर होने पर छुट्टी दे दी गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग का घर-घर जाकर पानी की जांच करने का अभियान जारी है। आशा वर्करों की टीम ने परवाणू व इसके आसपास के क्षेत्रों में पानी की टंकियों में जांच की और लोगों को पानी की टंकियां साफ करने के लिए भी कहा। आशा वर्करों ने लोगों को क्लोरीन, ओआरएस घोल, दवाएं, जिंक भी बांटी।
विज्ञापन
उधर, इस बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर डॉ. कविता शर्मा ने कहा कि ईएसआई अस्पताल परवाणू में 19 नए डायरिया के मामले आए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर दवाएं बांट रहा है। साथ ही टंकियों की जांच भी की जा रही है। जल्द ही डायरिया को नियंत्रित कर लिया जाएगा।