{"_id":"65abb995354c313b1b04ec9b","slug":"peoples-meet-with-minister-solan-news-c-176-1-ssml1041-14890-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 45 वर्ष पुरानी बंद्रांव उठाऊ पेयजल योजना का हो विस्तारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 45 वर्ष पुरानी बंद्रांव उठाऊ पेयजल योजना का हो विस्तारीकरण
विज्ञापन
वर्तमान में 600 घरों को पांच दिन बाद मिल रहा योजना से पीने का पानीसतड़ोल पंचायत का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री से मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट के सतड़ोल पंचायत के ग्रामीणों ने बंद्रांव उठाऊ पेयजल योजना के विस्तारीकरण की मांग स्थानीय विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री से की है। पंचायत समिति उपाध्यक्ष हेमा तनवर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल से मिला। उन्होंने 45 वर्ष पुरानी पेयजल योजना के विस्तारीकरण की मांग की। उन्होंने बताया कि इस योजना से 600 घरों की प्यास बुझ रही है।
सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में योजना की हालत खस्ता बनी हुई है। कई जगह पाइप लाइन टूट चुकी है। वहीं टैंकों से भी रिसाव हो रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को चार से पांच दिन बाद पानी की सप्लाई मिल रही है। इसके अलावा ग्रामीणों ने राजकीय उच्च विद्यालय शारड़ाघाट के भवन निर्माण के कार्य को शीघ्र आरंभ करके इसकी आधारशिला रखने का आग्रह किया। वहीं ग्रामीणों ने सतड़ोल से वाया प्लास्टा पंजड़ोल, बंदराओं शारड़ाघाट, बांजणी और पैड़ी बंग्यार होते हुए कुनिहार के लिए दिन में कम से कम तीन-चार बार परिवहन निगम की बस के परिचालन की भी मांग की। इससे बुजुर्गों समेत विद्यार्थियों को कुनिहार आने-जाने की सुविधा मिलेगी। मंत्री ने ग्रामीणों को समस्या हल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सतड़ोल पंचायत के पूर्व प्रधान धर्मदास तनवर, सीताराम कौशिक, जगदीश चंद तनवर, लाल चंद तनवर, गोपाल चंद, तपेंद्र तनवर, डॉ. राजन तनवर मौजूद रहे।