{"_id":"68077634ae6a3a308f0aec22","slug":"people-were-made-aware-about-forest-fire-in-ochghat-panchayat-solan-news-c-176-1-ssml1040-142158-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जंगलों की आग को लेकर ओच्छघाट पंचायत में जागरूक किए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जंगलों की आग को लेकर ओच्छघाट पंचायत में जागरूक किए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। वन विभाग की टीम ने ओच्छघाट पंचायत में जंगलों में लगने वाली आग पर लोगों को जागरूक किया। वन खंड अधिकारी ओच्छघाट पूजा राठौर ने कहा कि जिला में अभी बारिश अच्छी हो रही है। इसलिए जंगलों की आग के मामले कम आ रहे हैं। अब तक सोलन ब्लॉक में कोई आगजनी का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन वनों में आग की घटनाएं बढ़ सकती हैं। 15 जून तक वनों में आग की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में लोगों को वनों में लगने वाली आग के प्रति जागरूक करने का विभाग टीम निरंतर कर रही है। ओच्छघाट पंचायत की प्रधान पूनम ने कहा कि उनकी पंचायत में मंगलवार को ग्राम सभा के साथ ही वन विभाग की टीम ने पूरे पंचायत वासियों को जंगलों में बढ़ते आगजनी के मामलों के प्रति जागरूक किया। पिछले साल भी पंचायत में लगातार आगजनी के मामले सामने आए थे। भविष्य में ऐसा नहीं हो उसके प्रति पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ वन विभाग की टीम ओर ग्रामीण सभी जागरूक हो चुके हैं।