फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People thronged to temples and bazars on fourth Navratra in Solan

सोलन शहर में चौथे नवरात्र पर मंदिरों और बाजारों में उमड़ी भीड़

Sun, 10 Oct 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
People thronged to temples and bazars on fourth Navratra in Solan
मां शूलिनी मंदिर में नवरात्र पर दर्शन करते भक्त। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। चौथे नवरात्र पर मंदिरों और बाजारों में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। रविवार को छुट्टी के बावजूद बाजारों में खासी चहल-पहल रही और लोगों ने खरीदारी की है। इससे त्योहारी सीजन में बेहतर कारोबार होने की आस भी व्यापारियों में जगी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बाजार भी रविवार को खुला रहा और आम दिनों की तरह लोग बाजार में आए। कुछेक दुकानें रविवार को बंद भी रही लेकिन अधिकतर बाजार खुले रहने से लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ। मंदिरों में भी खूब भीड़ देखने को मिली है।
विज्ञापन

मां शूलिनी के दरबार में चौथे नवरात्रि पर लोगों ने आशीर्वाद लिया। मंदिरों में लोगों को दर्शन के लिए कोविड नियमों का पालन आवश्यक है। इसे लेकर जिले के बड़े मंदिरों में सुरक्षा बल तैनात किया है। रविवार सुबह छह से रात्रि 10 बजे तक मंदिर के कपाट खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां शूलिनी मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच के बाद ही प्रवेश मिल पाया। मंदिर परिसर में लगी दुकानों से श्रद्धालुओं ने सामान की खरीदारी की। मंदिर परिसर के बाहर ही धूप-दीपक जलाना पड़ा।

उधर, मां शूलिनी मंदिर के पुजारी पंडित राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि रविवार को नवरात्र को लेकर हजारों लोग दर्शन करने पहुंचे। कोविड की पाबंदियों से इस वर्ष मंदिर परिसर के बाहर लाइनें नहीं लग रही है। जिला प्रशासन की ओर से तैनात सुरक्षा कर्मी कोविड नियमों का पालन करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed