फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People started coming to the satsang, the movement of vehicles increased on the highway

सत्संग में पहुंचने लगे लोग, हाईवे पर बढ़ी वाहनों की आवाजाही

Thu, 05 May 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
People started coming to the satsang, the movement of vehicles increased on the highway
बाईपास से राधा स्वामी सत्संग भवन की ओर पिकअप में लोगों को ले जाते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर कल होने वाले तीन दिवसीय सत्संग के लिए संगत आना शुरू हो गई है। राधा स्वामी सत्संग के लिए पंजाब, हरियाणा समेत दूसरे राज्यों से अनुयायी आ रहे हैं। सोलन के आंजी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में छह, सात और आठ मई को कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

कोविड के कारण दो साल बाद इसका आयोजन किया जा रहा है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार ज्यादा संख्या में अनुयायी यहां आएंगे। सत्संग को लेकर वीरवार को दिनभर सोलन में लोग आते रहे। कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की लोगों परेशानी न आए इसको लेकर भी पुलिस ने कमर कस ली है। शहर समेत हाईवे के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनाती कर दी है। वाहनों की पार्किंग को लेकर भी पुलिस ने लोगों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात से ही लोगों की सोलन की ओर आवाजाही शुरू हो गई है। हजारों की संख्या में वाहन सोलन आ रहे हैं। हाईवे पर कार्यक्रम के दौरान जाम की समस्या न आए इसके लिए राधा स्वामी सत्संग ब्यास की ओर से भी संगत की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना काल से पहले सड़क पर फोरलेन निर्माण काम चला होने से जाम की समस्या उत्पन्न होती थी। कार्यक्रम के दौरान लोगों को काफी परेशानी होती थी। अब फोरलेन का काम लगभग पूरा है। इससे अब लोगों को जाम से छुटकारा मिलने की उम्मीद भी है। डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय सत्संग को लेकर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। सत्संग में आने वाले लोगों से अपील है कि सड़क किनारे वाहन पार्क न करें। तय जगहों पर ही पार्किंग की जाए।
बसों ने बदले रूट
बाहरी राज्यों से सत्संग के लिए आ रहे लोगों के चलते निजी बस चालकों ने रूट बदल दिए हैं। बसें कालका से सोलन वाया बडोग की जगह बाइपास से ही आ-जा रही हैं। वहीं लोगों को सत्संग परिसर तक पहुंचाने के लिए पिकअप और दूसरे वाहनों का सहारा लिया जा रहा है। कालका से सोलन की ओर आने वाली बसेें ओवरलोड आ रही हैं। क्षेत्रिय परिवहन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

इन जगहों पर करें पार्किंग
सत्संग में आ रहे लोगों के लिए शामती बाइपास, रबौन में सत्संग भवन के पास खाली सड़क पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बसों और अन्य बड़े वाहनों के लिए सब्जी मंडी के पास अस्थाई पार्किंग बनाई है। इसके अलावा सड़क के किनारे जहां जगह नहीं है वहां वाहन पार्क नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

शामती बाइपास पर पार्क हुए वाहन

शामती बाइपास पर पार्क हुए वाहन- फोटो : SOLAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed