{"_id":"6ae0a81fcbd448276b0bade5","slug":"network-issues-hinder-digital-attendance-20-of-schools-still-operating-offline-solan-news-c-176-1-ssml1041-182969-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डिजिटल हाजिरी पर नेटवर्क का ब्रेक, 20% स्कूल अब भी ऑफलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डिजिटल हाजिरी पर नेटवर्क का ब्रेक, 20% स्कूल अब भी ऑफलाइन
विज्ञापन
कहीं कमजोर सिग्नल तो कहीं लापरवाही का शक, शिक्षा विभाग की टीमें करेंगी औचक निरीक्षण
विभाग करेगा तकनीकी दिक्कतों और लापरवाही की पड़ताल
इस वर्ष से शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों को भी लग रही ऑनलाइन हाजिरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के स्कूलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था अनिवार्य की गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं। स्थिति यह है कि जिले के करीब 20 फीसदी स्कूलों में अब तक ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं की जा रही है। स्कूल प्रबंधन और प्रभारियों का कहना है कि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की कमजोर कनेक्टिविटी से ऑनलाइन हाजिरी लगाने में परेशानी हो रही है।
सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चालू शैक्षणिक सत्र में सभी स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद कई स्कूलों में व्यवस्था पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है। स्कूल प्रभारियों के अनुसार, कई क्षेत्रों में इंटरनेट की गति धीमी और मोबाइल नेटवर्क बार-बार बाधित होने के कारण पोर्टल पर समय पर हाजिरी दर्ज करना मुश्किल हो रहा है।
नेटवर्क की समस्या या लापरवाही, विभाग करेगा जांच
ऑनलाइन हाजिरी न लगने के मामले को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभाग ने संबंधित स्कूलों से उन कारणों की रिपोर्ट मांगी है। विभाग यह भी पता लगाएगा कि समस्या वास्तव में नेटवर्क की है या कहीं व्यवस्था लागू करने में लापरवाही बरती जा रही है। इसके लिए विभाग की विशेष टीमें संबंधित स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगी। टीमें मौके पर मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी की स्थिति जांचने के साथ ऑनलाइन पोर्टल के संचालन का भी जायजा लेंगी। जांच के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
जिन स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगने की बात सामने आ रही है, वहां से रिपोर्ट मांगी है। विभाग की टीमें मौके पर जाकर स्थिति की जांच करेंगी और सामने आने वाली समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
-मधु जनारथा, शिक्षा उपनिदेशक, उच्च शिक्षा, सोलन