फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People raise voice against use of substandard material in Raudi-Jokhaghati road

रौड़ी-जोखाघाटी सड़क में निर्माण सामग्री पर उठे सवाल

Fri, 18 Jun 2021 05:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। रौड़ी-जोखाघाटी सड़क निर्माण सामग्री पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। आलम यह है कि साढे़ तीन साल पहले बनी रौड़ी-जोखाघाटी सड़क के कई जगह टूटने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क पर टारिंग को किए कुछ ही वर्ष हुए हैं। निर्माण के कुछ ही समय बाद यह उखड़ना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

मौजूदा स्थिति में रौड़ी से जोखाघाटी तक करीब पांच किलोमीटर सड़क की टारिंग कई किलोमीटर तक गायब है और सड़क पक्की से ज्यादा कच्ची रह गई है। स्थानीय पंचायत के उप प्रधान अनूप चौहान, मोहन सिंह, भगत राम, पूर्व प्रधान धर्म सिंह चौहान, रमेश चौहान, अनिल चौहान, बली राम चौहान, अमर सिंह, हरीश, खेम राज चौहान, पूर्व उप प्रधान परमानंद, चमन, जगत राम, ज्ञान सिंह, सुरेंद्र का कहना है कि इस सड़क से ज्यादातर रोजाना छोटे वाहन ही गुजरते हैं। सड़क की हालत देख बड़े वाहन इस मार्ग से गुजरने से गुरेज करते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की टारिंग की जाए जिससे यहां से रोज गुजरने वाले वाहन चालक दुर्घटना से बच सकें। उधर, लोक निर्माण विभाग दाड़लाघाट के सहायक अभियंता बीआर कश्यप ने बताया कि बारिश से सड़क खराब हुई है और कई जगह स्लाइडिंग एरिया है। उन जगहों पर डंगे लगाए जा रहे हैं। मौसम खुलने के बाद पैच वर्क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed