फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People prayed for prosperity after seeing the deity

Solan News: देव के दर्शन कर लोगों ने की खुशहाली की कामना

Sun, 20 Apr 2025 10:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। उपमंडल अर्की के ग्राम सोरिय में देव जात्राओं का आयोजन किया। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने देवरथों के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। आयोजकों की ओर से बृज लाल वर्मा, नीरज वर्मा ने बताया कि अर्की क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कुरगण प्रकाश (देवता मंडोढ) के रथों का आगमन हुआ। इस अवसर पर सबसे पहले मूल स्थान से देवता मंडोढ के रथ के साथ दर्जनों देवलू पहुंचे। इसके पश्चात काराड़ाघाट ,कोलका, मांगू, संघोई, डवारू, डडयोग धामी से कुरगण प्रकाश (देवता मंडोढ) के रथों का आगमन हुआ। इस दौरान जात्राओं का मुख्य आकर्षण सात देव रथों के एक साथ देव नृत्य का आयोजन रहा। इससे पूरा क्षेत्र में माहौल भक्तिमय हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने अपने आराध्य देव के दर्शन कर खुशहाली के लिए कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed