{"_id":"623cb8ac3527c046115de9c1","slug":"people-not-vacated-house-despite-taking-compensation-on-pinjore-nalagarh-nh-administration-demolished-with-bulldozer-in-bbn-solan-news-sml4035609152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा लेकर भी नहीं छोड़े मकान, अब प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा लेकर भी नहीं छोड़े मकान, अब प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पिंजोर-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर मुआवजा लेने के बावजूद मकान खाली नहीं करने पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार को स्थानीय प्रशासन ने ऐसे भवनों पर बुल्डोजर (जेसीबी) चला दिया।
इस मुहिम में बद्दी और नालागढ़ में करीब डेढ़ दर्जन मकान गिराए गए। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इन लोगों को बीते काफी समय से मकान छोड़ने के लिए कहा जा रहा था लेकिन ये लोग नहीं मान रहे थे जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मार्ग के जद में 415 मकान आए हैं जिनमें से 150 के करीब मकान लोगों ने खुद गिरा दिए हैं। 80 मकान ऐसे हैं जिनका मुआवजा राशि लेने के बाद भी मकान नहीं तोड़े गए थे। विभाग ने मुआवजा देने के बाद इन मकान मालिकों को नोटिस जारी किया था। उसके बावजूद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद विभाग ने खुद इन मकानों को तोड़ने का फैसला लिया।
विज्ञापन
नालागढ़ के एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि 80 मकान मालिकों ने मुआवजा राशि लेने के बाद भी मकान नहीं तोड़े हैं। प्रशासन और एनच विभाग ने उन्हें मकान तोड़ने के लिए नोटिस दिया था लेकिन उन्होंने मकान नहीं तोड़े।
इस पर प्रशासन ने जेसीबी चलाकर मकान तोड़ दिए। वीरवार की कार्रवाई के दौरान बद्दी में आठ और नालागढ़ में 10 मकान तोड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक प्रशासन इन सभी मकानों को तोड़ देगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे खुद अपने मकान तोड़ दें वरना विभाग जबरन उनके मकान गिराएगा।