फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People ignored Himuda in Parwanoo Kaushalya Dam converted into swimming bridge

Solan News: परवाणू में हिमुडा की अनदेखी, लोगों ने कौशल्या डैम को बना दिया स्विमिंग पुल

Wed, 19 Jun 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 19 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
People ignored Himuda in Parwanoo

Kaushalya Dam converted into swimming bridge
परवाणू में कौशल्या खड्ड में नाहते लोग। संवाद
डैम में रोजाना नहा रहे लोग, फिर डायरिया फैलने का खतरा
विज्ञापन

अनहोनी होने का भी मंडरा रहा खतरा, नहीं समझ रहे लोग
औद्योगिक क्षेत्र में कौशल्या खड्ड से होती है पानी की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में हिमुडा की बड़ी अनदेखी सामने आई है। लोगों ने कौशल्या डैम का अब इस्तेमाल स्विमिंग पुल के लिए करना शुरू कर दिया है। डैम में रोजाना लोग नहाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में शहर में फिर से डायरिया समेत अन्य जलजनित बीमारियों के बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। इस पर हिमुडा कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसी के साथ अनहोनी होने का खतरा भी मंडराया हुआ है। लोग भी समझ नहीं रहे हैं। ऐसे में आगामी दिनों में शहर में भयानक बीमारी फेल सकती है। हाल ही में परवाणू में डायरिया के मामले आना बंद हुए हैं। लेकिन इस प्रकार की लापरवाही फिर से भारी पड़ सकती है।
गौर रहे कि परवाणू शहर में कौशल्या खड्ड से पानी की लिफ्टिंग कर पानी का आवंटन किया जाता है। लेकिन इसी खड्ड का प्रयोग स्विमिंग के लिए करना शुरू कर दिया है। इससे खड्ड दूषित होने की आशंका बन गई है। बीते दो माह इसी खड्ड का पानी पीने से शहर में डायरिया फैल गया था। इसके बाद विभागों की ओर से साफ-सफाई भी करवाई गई थी। लेकिन एक बार साफ-सफाई अभियान चलाने के बाद इसे अनदेखा कर दिया गया। वहीं कुछ समय सहायक आयुक्त (प्रोटोकॉल) परवाणू महेंद्र प्रताप सिंह ने कामली में कौशल्या नदी और आसपास बनी अवैध झुग्गियों का निरीक्षण किया था और उन्हें हटा दिया था। साथ ही होटलों और अन्य को खड्ड में गंदगी न फैलाने के लिए कहा था। लेकिन अब फिर वहीं हालात बन गए हैं।
विज्ञापन


इनसेट
हिमुडा के अधिकारी समय-समय पर डैम में जाकर निरीक्षण करते हैं। डैम में लोगों के जाने पर पाबंदी भी लगाई गई है। अगर ऐसा हो रहा है तो इसकी जांच की जाएगी और पुलिस की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरीश शर्मा
अधिसाशी अभियंता, हिमुडा परवाणू

इनसेट
डैम में लोगों के नहाने का मामला संज्ञान में आया है। इसका निरीक्षण किया जाएगा। स्थानीय पुलिस और पंचायत को भी कार्रवाई करने के लिए कहा है।
-मोहिंद्र प्रताप सिंह
सहायक आयुक्त परवाणू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed