{"_id":"615353458ebc3eb5dc29bdaa","slug":"people-furious-for-pouring-sewerage-in-open-drain-solan-news-sml385485572","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाऊसिंग बोर्ड में खुली नाली में सीवरेज डालने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाऊसिंग बोर्ड में खुली नाली में सीवरेज डालने पर भड़के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी(सोलन)। हाउसिंग बोर्ड के फेस तीन में सीवरेज का गंदा पानी खुली नाली में डालते ठेकेदार को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा है। इसकी शिकायत लोगों ने नगर परिषद के ईओ और आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता से की है।
नगर परिषद ने जहां विभाग को पत्र लिखने की बात कही, वहीं अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 34 करोड़ की लागत से यहां पर सीवरेज लाइन बिछाई गई है, लेकिन अभी तह यह लाइन सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही है।
हाउसिंग बोर्ड फेस तीन के 74 नंबर मकान की सीवरेज लाइन जाम होने से जल शक्ति विभाग ने अपने टैंकर को वहां पर लाइन खाली करने को भेजा। इस पर ठेकेदार ने सीवरेज को गंदे पानी की नाली मे खाली कर दिया। इससे पूरी कॉलोनी में दुर्गंध फैल गई। यहां के लोगों ने जब टैंकर के चालक से इस बारे में जानकारी ली तो उसका जवाब था यह लोगों की सहूलियत के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, नगर परिषद के ईओ अजमेर सिंह ने कहा कि नप ने विभाग को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। वहीं, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता देवराज चौहान ने कहा कि उन्हें ऐसी सूचना मिली है। उन्होंने सफाई ठेकेदार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इस मामले की जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।