फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People demands to open Sandoli Baddi Bipass road for general use

संडोली बाईपास को कंटेनमेंट से बाहर करने की मांग

Thu, 06 Aug 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। ग्राम पंचायत संडोली के सरपंच भाग सिंह चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली और बद्दी को जोड़ने वाले सबसे महत्वपूर्ण मार्ग ट्रक यूनियन संडोली बाईपास को कंटेनमेंट एरिया यानी रेड जोन की परिधि से बाहर किया जाए। चौधरी ने एसडीएम नालागढ़ को लिखे पत्र में यह मांग रखी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बद्दी और संडोली को जोड़ने वाला बाईपास 15 दिनों से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है जिससे आवागमन में बहुत दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि संडोली खाबड़ियां की उस गली को भी सील किया गया है जिसमें कोविड के केस आए हैं। नियमों के अनुसार सिर्फ उस गली और घर को ही सील किया जाना चाहिए जहां केस आए हैं, न कि एक बड़ा रास्ता आवागमन के लिए बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन

इस बाईपास के बंद होने से बद्दी शहर का हर व्यापारी, आम लोगों के अलावा उद्योगपति और ट्रांसपोर्टर बहुत ज्यादा परेशान हैं। इस कारण साई रोड को जोड़ने वाले दो रास्ते थे जिसमें से एक के बंद होने से पूरा लोड साई रोड पर पड़ गया है। इसमें हर समय जाम लगा रहता है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने हरिपुर संडोली पंचायत की मांग पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed