{"_id":"66605680451a4191950433e7","slug":"people-became-disillusioned-with-congress-within-15-months-shailendra-solan-news-c-176-1-ssml1040-122821-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 माह में ही कांग्रेस से हो गया जनता का मोह भंग : शैलेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 माह में ही कांग्रेस से हो गया जनता का मोह भंग : शैलेंद्र
Wed, 05 Jun 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के चार मंत्री और दो सीपीएस ने कांग्रेस की लुटिया डुबोई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सुक्खू सरकार से जनता का मोह 15 माह में ही भंग हो गया है। लोकसभा चुनाव इसका उदाहरण है। शिमला संसदीय क्षेत्र में सुक्खू सरकार के चार मंत्री और दो सीपीएस ही लोकसभा चुनावों में लुटिया डूबो गए। चुनाव में सोलन जिला अहम रहा और हार के अंतर का पचास फीसदी वोट सोलन का है। जबकि 15 माह पहले शिमला संसदीय क्षेत्र में 17 में से 13 विधायक कांग्रेस जीत कर आई थी।
उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से हार का मुंह देखने वाले कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को भाजपा के सुरेश कश्यप से 91451 कम वोट पड़े। जिसमें अकेले सोलन जिले से ही 52106 वोट हैं। यहां तक कि भाजपा प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी भी अपने गृह क्षेत्र से कांग्रेस को लीड दिलाने में नाकाम रहे हैं। 3360 वोटों की भाजपा को कसौली से लीड मिली है। उन्होंने कहा कि सीपीएस संजय अवस्थी और रामकुमार चौधरी के विस क्षेत्रों से भाजपा को 28386 की लीड मिली है। अवस्थी के बूथ कंधर से महज 19 वोटों से कांग्रेस ने लीड किया है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल के बशील वार्ड से ही भाजपा को 138 वोटों की बढ़त मिली है।