नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन में विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 48 केंद्रों पर वैक्सीनेशन हुआ। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने राजपुरा, खेड़ा, किरपालपुर, दभोटा, भोगपुर, रेडू रडियाली, दतोवाल में टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया।
राजपुरा केंद्र में भीड़ अधिक होने से वहां स्वयंसेवक तैनात कर भीड़ को नियंत्रित किया। सभी केंद्रों में पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग लिया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने कहा कि राजपुरा टीकाकरण केंद्र में पंजीकरण की दिकक्त हो रही थी जिससे वहां ज्यादा भीड़ बढ़ गई थी। उन्होंने खुद ही लाइन से वालंटियर निकाले और उन्हें पंजीकरण का कार्य दिया। इसके बाद वहां पर टीकाकरण कार्यक्रम सुचारु रूप से चला।
इसके अलावा दभोटा, भोगपुर, रेडू, रडियाली और दतोवाल में पंचायत प्रतिनिधियों की सहायता से टीकाकरण कार्यक्रम सुचारु रूप से चलाया।