फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   People annoyed over alloting poor's housing flats to well off in Parvanoo threatens protests

परवाणू में गरीबों के भवन पूंजीपतियों को देने पर भड़के लोग

Fri, 24 Sep 2021 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
People annoyed over alloting poor's housing flats to well off in Parvanoo threatens protests
परवाणू में गरीब के लिए मकानों का निजी कंपनी से टेंडर करने को लेकर प्रर्दशन करते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
परवाणू (सोलन)। शहर के सेक्टर-चार में गरीबों के लिए बनाए भवन को पूंजीपतियों को देने पर लोगों ने शहरी विकास विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। नप बैठक में गरीबों के लिए बने भवन का प्रति माह दो हजार रुपये किराये पर देने का फैसला लिया था। इस बीच शहरी विकास विभाग ने नगर परिषद को पत्र जारी कर भवन का टेंडर निजी एजेंसी को देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अब विभागीय निर्णय के विरोध में झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे प्रवासी लोगों ने पूर्व पार्षद राजाराम भारती के नेतृत्व में नप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही भवन में गरीब लोगों को ही आवंटन की मांग की है। नगर परिषद पार्षदों ने कहा कि पहले ही सर्वसम्मति से हाउस की बैठक में ये फ्लैट गरीबों को किराए पर देने का प्रस्ताव पास कर चुकी हैं। हाउस का निर्णय ही मान्य रहेगा। यदि विभाग ने जबरन कोई निर्णय थोपा तो उसके विरोध में आंदोलन भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मनोनीत पार्षद राजकुमार घई ने कहा कि इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल से चर्चा हो गई है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि नगर परिषद हाउस में पास प्रस्ताव के अंतर्गत ही कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नप परवाणू की अध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि परिषद ने बिना किसी राजनीति के ये फ्लैट गरीबों को किराए पर देने का निर्णय लिया है। नगर परिषद के निर्णय के आधार पर ये मकान गरीबों को ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed