{"_id":"58e4de4a4f1c1bc06e5b69b4","slug":"peopel-aganist-mixer-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिक्सर-कंकरीट प्लांट के खिलाफ लोग लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिक्सर-कंकरीट प्लांट के खिलाफ लोग लामबंद
सोलन, धर्मपुर, ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
कालका-शिमला हाईवे पर धर्मपुर के साथ लगती आंजी मातला पंचायत के तहत घरटी गांव में स्थापित किए जा रहे रोड़ी मिक्सर-कंकरीट प्लांट, हॉटमिक्स प्लांट और टाइल ब्लॉक को लेकर लोगों में रोष है।
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालका-शिमला हाईवे पर धर्मपुर के साथ लगती आंजी मातला पंचायत के तहत घरटी गांव में स्थापित किए जा रहे रोड़ी मिक्सर-कंकरीट प्लांट, हॉटमिक्स प्लांट और टाइल ब्लॉक को लेकर लोगों में रोष है। प्रभावितों का कहना है कि इन उपकरणों से वातावरण दूषित हो रहा है। रिहायशी इलाके में इन उपकरणों के लगने से त्वचा और अन्य बीमारियों का भी अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीण इस संबंध में डीसी सोलन को ज्ञापन सौंपकर प्लांट को अन्यत्र स्थान पर लगाने की मांग कर चुके हैं।
प्रभावित रितेश चौहान, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, सुखराम, लीला दत्त, बलदेव, ओमप्रकाश, मेहर दत्त, नीरू देवी, प्रियंका, उमादत्त, मायादत्त शर्मा, कुश दत्त, ऊमा दत्त, पूनम शर्मा, कमलादत्त, पारस शर्मा, सुनील दत्त, चंद्रमोहन, मधु, गीता, सत्या, पूजा, तारादत्त, नेकराम, प्रदीप ठाकुर, रिखी राम, खेम चंद, तारादत्त, टीडी शर्मा, अजय जैन, एनजे सिंह, आशा, दिव्या और सोनम जैन ने कहा कि नेशनल हाइवे से कुछ दूरी पर स्थापित किए जा रहे इस प्लांट को लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन
लोगों के मुताबिक इन प्लांटों से कई तरह की विषैली गैसें और पदार्थ निकलेंगे जिससे स्थानीय लोग रोग के शिकार होंगे। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को सौंपे ज्ञापन की प्रति राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष को भी भेजी है। इन लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर
लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर प्लांट स्थापित किए जा रहा है वह ग्रामीण संपर्क मार्ग है। वहां आसपास में काफी घर हैं। यही नहीं, इस प्लांट के लगने से वहां पर काफी ध्वनि प्रदूषण होगा जिससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। लोगों को दिन-रात परेशान होना पड़ेगा क्योंकि प्लांट लगने से बड़े वाहनों की आवाजाही होगी और गांव का शांत माहौल शोर शराबे में बदल जाएगा। कानून व्यवस्था बिगड़ने की भी लोगों ने आशंका जताई है।