फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pensioners who retired in 2024 have not received their pensions to date, with medical bills pending for four years.

Solan News: 2024 में सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को आज तक नहीं लगी पेंशन, चार साल से लटका मेडिकल बिलों का भुगतान

Sat, 07 Mar 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pensioners who retired in 2024 have not received their pensions to date, with medical bills pending for four years.
नालागढ़ के एचआरटीसी के बस अड्‌डे में निगम के पेंशनर बैठक में भाग लेते हुए- स्रोत- एचआरटीसी पेंशन
एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन नालागढ़ इकाई ने बैठक के दौरान मांगों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन नालागढ़ इकाई की बैठक में पेंशनरों की मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई। नालागढ़ में इकाई के अध्यक्ष जगतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने पेंशन का स्थायी समाधान न होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है, जिससे पेंशनरों में रोष व्याप्त है। पिछली चार सालों से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो पाया है। इससे पेंशनर अपने स्वास्थ्य उपचार कराने से वंचित हो गया है। सातवें वेतन आयोग का एरियर अभी तक नहीं मिला है। 3 फीसदी डीए सभी विभागों के कर्मचारियों को लगा दिया गया है, लेकिन परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है। जगतार सिंह राणा ने कहा कि 2024 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अभी तक पेंशन नहीं लगी है। इससे इन पेंशनरों के सामने रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है। 65, 70 व 75 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनरों को मिलने वाले 5, 10 व 15 फीसदी मिलने वाले भत्ते के एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। बैठक में नालागढ़ अस्पताल में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पद व बद्दी फोरलेन की खस्ता हालत पर चिंता जताई। बैठक में जोधाराम, पोला सिंह, हरिचंद, जयपाल, केवल चंद, रघुबीर सिंह, अजीत सिंह, सुच्चा सिंह, हेमराज, श्याम सिंह, जीत सिंह, रणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, चरण सिंह, तिलक राम,भाग सिंह, रामलोक, देवा नंद, प्रेमचंद, ओमप्रकाश, जीत सिंह, शिंगारा सिंह, रतन लाल, संगत सिंह, बुधराम, निजामद्दीन, रामपाल व सद्दीक मोहम्मद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed