फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pensioners raised the issue of payment of medical bills

Solan News: पेंशनरों ने उठाया मेडिकल बिलों के भुगतान का मुद्दा

Tue, 17 Feb 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
मिनी सचिवालय में आयोजित हुई जिला स्तरीय पेंशनरों की बैठक
विज्ञापन

उपायुक्त मनमोहन शर्मा के समक्ष रखीं समस्याएं, हल निकालने के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मिनी सचिवालय में सोमवार को पेंशनर संगठनों की बैठक में सदस्यों ने लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान, ग्रेच्युटी और महंगाई भत्ते का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बैठक उपायुक्त मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पेंशनरों ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर लंबा समय बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उन्हें गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में बताया गया कि कई पेंशनर गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं और उन्हें महंगी दवाओं के लिए भुगतान करना पड़ता है, लेकिन मेडिकल बिल लंबित रहने से यह कठिनाई और बढ़ गई है। पेंशनरों ने साथ ही जिला स्तरीय समस्याओं को भी साझा किया। उपायुक्त ने पेंशनरों की मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और कहा कि जिन मुद्दों का निवारण जिला स्तर पर संभव है, उन्हें संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाएगा। वहीं, वित्तीय देनदारियों और लंबित भुगतान संबंधी मांगों को सरकार के समक्ष भेजने और शीघ्र निवारण का आश्वासन भी दिया गया। बैठक में भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के अध्यक्ष बाबू राम ठाकुर, महामंत्री धनीराम चौहान, रामशहर यूनिट के अध्यक्ष भाग सिंह ठाकुर और मुख्य संयोजक दाताराम शर्मा सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed