फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pensioners open front against the government on pending demands, warn of fierce agitation

Solan News: लंबित मांगों पर पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Tue, 14 Apr 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Pensioners open front against the government on pending demands, warn of fierce agitation
हिमाचल प्रदेश पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ शहरी इकाई सोलन  की बैठक के दौरान मौजूद पेशनर।
पेंशनर्स व सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन सिटी यूनिट सोलन की बैठक में सदस्यों ने बुलंद की आवाज
विज्ञापन

कहा- लाखों रुपये के मेडिकल बिल कार्यालयों में फांक रहे धूल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स व सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन सिटी यूनिट सोलन की मासिक बैठक सपरून में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों ने अपनी मांगों की अनदेखी पर प्रदेश सरकार के प्रति कड़ा रोष व्यक्त किया। पेंशनरों का कहना है कि सरकार आश्वासनों के बावजूद उनके हकों का भुगतान करने में विफल रही है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को इस उम्र में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनोहर सिंह कंवर ने कहा कि पेंशनरों को अभी तक 16 प्रतिशत डीए (महंगाई भत्ता) और उसका एरियर नहीं मिला है। इसके अलावा वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का एरियर, लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का भुगतान भी अधर में लटका हुआ है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि पेंशनरों के लाखों रुपये के मेडिकल बिल कार्यालयों में धूल फांक रहे हैं। वहीं, 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पे-मैट्रिक्स का लाभ न मिलने के कारण कई मामले एजी ऑफिस में लंबित पड़े हैं। पेंशनरों ने मांग की है कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी होने पर मिलने वाले अतिरिक्त भत्तों को मूल पेंशन में शामिल किया जाए। बैठक की शुरुआत में एसोसिएशन में शामिल हुए नए सदस्यों का हार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। अंत में सदस्यों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो प्रदेश के पेंशनभोगी सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहिंद्र शर्मा, महासचिव बीएल गजटा, कोषाध्यक्ष पीपी शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed