{"_id":"698f2ce066a6eb9d490a790d","slug":"pensioners-expressed-anger-over-non-payment-of-gratuity-and-leave-encashment-solan-news-c-176-1-ssml1044-163187-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पेंशनरों ने ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट न मिलने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पेंशनरों ने ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट न मिलने पर जताया रोष
विज्ञापन
चंडी में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए पेंशनर- स्रोत- पेंशनर
चंडी व पट्टा सीएचटी में स्टाफ मुहैया करवाने की भी उठाई मांग
चंडी-घड़सी इकाई के पेंशनरों की मासिक बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। प्रदेश पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन चंडी-घड़सी इकाई की मासिक बैठक हुई। इसमें मेडिकल बिलों के लिए बजट का प्रावधान करने की मांग उठाई गई।
चंडी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष पीसी वर्मा ने की। बैठक में मुख्यमंत्री का 70 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनरों का छठे वेतन आयोग के अनुसार संशोधित पेंशन एरियर का शत-प्रतिशत भुगतान करने के लिए आभार जताया। बैठक में चतुर्थ श्रेणी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने इस बात पर हैरानी जताई कि उन्हें सरकार की अधिसूचना के बावजूद भी ग्रेच्युटी और लीव इन कैशमेंट का भुगतान नहीं हुआ है। इस बात पर भी खेद व्यक्त किया गया कि 17 दिसंबर को अखिल भारतीय पेंशनर्स दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पेंशनरों को एक माह में सभी चिकित्सा बिलों के भुगतान की जो घोषणा की थी, वह भी पूर्ण रूप से अमल में नहीं हुई है। आज भी पेंशनर्स वर्ग के करोड़ों के चिकित्सा बिलों का भुगतान करना बाकी है।
बैठक में पेंशनरों के देय भत्तों और अन्य समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रस्ताव पारित करके सरकार से मांग की गई कि जल्द से जल्द पेंशनरों की जेसीसी गठित करके बातचीत के लिए बुलाया जाए। बैठक में सरकार से मांग कर चंडी व पट्टा सीएचसी में स्टाफ मुहैया कराया जाए। इससे पूर्व बैठक में पेंशनर ओम प्रकाश, संत राम शर्मा व सोहन लाल के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। बैठक में इकाई के महासचिव हंसराज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, रोशनलाल वर्मा, रामपति थलयारी, राम चंद वर्मा, जिला प्रतिनिधि ख्याली राम रघुवंशी, जिला प्रतिनिधि बाबू राम चौहान, बलदेव सिंह भी मौजूद रहे।