{"_id":"683eddf05f340431530de5be","slug":"pensioners-asked-the-government-to-pay-their-medical-bills-solan-news-c-176-1-ssml1040-145341-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पेंशनरों ने सरकार से मांगा चिकित्सा बिलों का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पेंशनरों ने सरकार से मांगा चिकित्सा बिलों का भुगतान
विज्ञापन
जिला पेंशनर संघ की मासिक बैठक में उठी मांग, महंगाई भत्ता भी मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पेंशनर संघ की मासिक बैठक अध्यक्ष जगन्नाथ निराला की अध्यक्षता में पुराने डीसी कार्यालय के अपना घर में संपन्न हुई। इसमें पेंशनरों ने दो साल से लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान की मांग उठाई। पेंशनरों ने कहा कि वे 65, 70-75 वर्ष पूरा कर चुके हैं उन्हें पंजाब की तर्ज पर 5 व 10 फीसदी विशेष भत्ता दिया जाता है उसे मूल वेतन के साथ जोड़ा जाए। उन्होंने मांग उठाई की पेंशनरों का 1 जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान, पेंशन का एरियर एकमुश्त जारी किया जाए। 1 जनवरी 2016 से 1 जनवरी 2022 के बीच जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए है, उन्हें संशोधित वेतनमान के अनुसार ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट व कम्युटेशन की राशि नहीं दी गई है। इसे शीघ्र ही जारी किया जाए। अध्यक्ष ने कहा कि जुलाई 2023 से चार फीसदी, जनवरी 2024 से दो फीसदी, जुलाई 2024 से तीन फीसदी व जनवरी 2025 से दो फीसदी की दर से महंगाई भत्ता की किस्तें भी लंबित पड़ी हैं, इसका भी शीघ्र भुगतान किया जाए। इसके अतिरिक्त पहले दी गई दो किस्तों का 42 महीने के एरियर भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं मिला है। उन्होंने सरकार ने तीन फीसदी महंगाई भत्ते की राशि जारी करने की मांग उठाई।