{"_id":"6bbdecb80f7ec229f85c43e55149cbe1","slug":"pension-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीसी में मांगों की अनदेखी से पेंशनर खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीसी में मांगों की अनदेखी से पेंशनर खफा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
पेंशनर कल्याण संघ नालागढ़ की बैठक में पेंशनरों की मांगें पूरा न करने पर चिंता जताई गई। नालागढ़ के लोनिवि के विश्राम गृह में आयोजित बैठक में इकाई के अध्यक्ष सीता राम ठाकुर ने कहा कि हाल में जेसीसी की बैठक हुई, जिसमें पेंशनरों की मांगों को पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ मिलता है तो पेंशनरों को इस लाभ से क्यों वंचित रखा गया है? पेंशनर लंबे समय से 65 व 70 आयु पूरी करने पर विशेष वेतन वृद्धि की मांग कर रहे है। लेकिन सरकार पेशनरों की बढ़ी हुई राशि भत्ते के रूप में दे रही है।
विज्ञापन
उन्होंने उसे पेंशन में जमा कराने की मांग की है। बैठक में सदस्यों ने प्रस्ताव पारित करके रोष जताया कि प्रदेश में एचआरटीसी सबसे ज्यादा राजस्व सरकार को देता है लेकिन एचआरटीसी के पेंशनरों को दो माह से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। एचआरटीसी पेंशनरों की दिवाली इस बार फीकी रहेगी। उन्हें दो महीने से पेंशन नहीं मिल पाई है। पेंशनरों का कहना है कि वह त्योहार मनाएं तो कैसे।
विज्ञापन
सीता राम ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह व परिवहन मंत्री जीएस बाली ने उन्हें हर माह पेंशन जारी करने का आश्वासन दिया था लेकिन उसके बावजूद भी पेंशनरों की अनदेखी हो रही है। पेंशनरों को महंगाई भत्ते की किस्त का दिवाली से पहले भुगतान करने की मांग की है। वक्ताओं ने खेद जताया कि प्रदेश सरकार के वित्त विभाग के कार्यालय में ज्ञापन दिया था कि जो पेंशनर एक जनवरी 2006 से पहले सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें पूरी पेंशन देनी थी। लेकिन अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
इस मौके पर जगतार सिंह, प्रेम चंद, केएन गुप्ता, निजामुद्दीन, शमशेर सिंह, हेमराज भंडारी, ठाकुर सिंह, निक्का राम, शिव कुमार शर्मा, बंत राम सैणी, जगतार सिंह राणा, सोहन लाल, राजेंद्र सिंह चंदेल, नरेश घई, प्रेमचंद ने भाग लिया।