फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Peace meal workers tool down strike will continue till 26 August, Employees sitting on dharna at Transport Depot Solan, Nalagarh, Parwanoo, Preparing to agitate against the government if the demands are not met

26 अगस्त तक चलेगी पीस मील कर्मचारी टूल डाउन हड़ताल

Tue, 17 Aug 2021 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Peace meal workers tool down strike will continue till 26 August, Employees sitting on dharna at Transport Depot Solan, Nalagarh, Parwanoo, Preparing to agitate against the government if the demands are not met
सोलन परिहवन डिपो में धरने पर बैठे पीसमील कर्मचारी। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन/ नालागढ़/ परवाणू/ परिवहन निगम में तैनात पीस मील कर्मचारियों ने 26 अगस्त तक टूल डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे कर्मियों के लिए पांच वर्ष तक कार्य करने के बाद एक पॉलिसी बनाने की मांग की जा रही है। हालांकि इस मांग पर पहले सरकार को 15 अगस्त तक का समय दिया गया था। इस बीच प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए काई भी फैसला नहीं सुनाया गया। इसके तहत जिला भर में परिवहन डिपो में हड़ताल की गई। साथ ही मांगें न मानने को लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। सोलन परिवहन निगम के पीस मील कर्मचारी इकाई के ब्रिजेश के कहा कि यदि सरकार व संबंधित विभाग इनकी एकमात्र मांग को नहीं मानते हैं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पीस मिल कर्मचारी पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं लेकिन अभी तक निगम ने उनके लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई है। वहीं नालागढ़ के पीस मील कर्मचारी इकाई के प्रधान परमदत्त ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों को पांच वर्ष तक कार्य करने के बाद एक पॉलिसी बनाने की मांग की जा रही है। जिस पर सरकार को 15 अगस्त का समय दिया गया था लेकिन सरकार ने कोई भी फैसला नहीं सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed