{"_id":"67d18b165570beca0c020b48","slug":"pay-the-arrears-of-dearness-allowance-federation-solan-news-c-176-1-ssml1040-139516-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई भत्ते की बकाया राशि अदा करें : फेडरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई भत्ते की बकाया राशि अदा करें : फेडरेशन
विज्ञापन
21 मार्च को कुल्लू में होने वाले धरने में पेंशनर लेंगे भाग
अर्की (सोलन)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन खंड अर्की की मासिक बैठक खंड प्रधान मदनलाल गर्ग की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन अर्की में हुई। इस अवसर पर जिला प्रधान जयनंद शर्मा विशेष रूप उपस्थित रहे।
बैठक में सरकार से महंगाई भत्ते की बकाया राशि को शीघ्र भुगतान करने का अनुरोध किया गया। फेडरेशन के प्रेस सचिव रोशन लाल वर्मा ने बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 21 मार्च को जिला कुल्लू में फेडरेशन के होने वाले राज्य स्तरीय चुनाव में अर्की खंड भी भाग लेगा। इस दौरान जिला शिमला में हुए धरने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर गोपाल गुप्ता, श्याम डोगरा, मदनलाल शर्मा, लीला शंकर शर्मा, सूरत राम पाल, गोपाल सिंह कौशल, चंदू राम ठाकुर, रमेश कुमार वर्मा, लेख राम पाल, रमेश निरंकारी, परमानंद कश्यप आदि मौजूद रहे।