फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Parks and streets will be built in Ward 6 of Baddi at a cost of Rs 80 lakh.

Solan News: बद्दी के वार्ड-6 में 80 लाख रुपये से बनेंगे पार्क व गलियां

Fri, 02 Jan 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Parks and streets will be built in Ward 6 of Baddi at a cost of Rs 80 lakh.
बद्दी के वार्ड छह में विधायक अधिकरियों के साथ निरीक्षण करते हुए- स्रोत- विभाग
विधायक रामकुमार ने दी सौगात, वार्ड का अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
विज्ञापन

कहा-सीवरेज व्यवस्था भी होगी दुरुस्त, विभाग को दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन) । दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने वीरवार को नगर निगम बद्दी के वार्ड-6 का विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने स्थानीय जनसमस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास के लिए 80 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। विधायक ने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूरत विधायक ने निरीक्षण के दौरान वार्ड-6 के तहत काठा एवं जुडी गांव की गलियों को पक्का करने और क्षेत्र में एक नए पार्क के निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन विकासात्मक कार्यों के लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम धरातल पर उतारा जाएगा। निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ नगर निगम बद्दी के संयुक्त उपायुक्त अंकुर कुमार, बीबीएनडीए के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरजीत चौधरी, उपाध्यक्ष मोहनलाल, समाजसेवी हरदेव, भाग सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सीवरेज और सफाई व्यवस्था पर कड़े निर्देश
क्षेत्र में सीवरेज की समस्या को देखते हुए विधायक ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था सुदृढ़ करने के आदेश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। विधायक ने कहा कि जल्द ही पूरे नगर निगम क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। जहां भी खामियां मिलेंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed