{"_id":"a9f5f29ff62b6898a797fb3124afe19a","slug":"parking-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में पार्किंग के लिए दो करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में पार्किंग के लिए दो करोड़
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
शहरी विकास विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने नगर परिषद बद्दी क्षेत्र में निरीक्षण कर यहां के विकास कार्यों को जायजा लिया। इस दौरान बद्दी नगर परिषद को पार्किंग के लिए दो करोड़ देने की घोषणा की। उन्होंने बद्दी नगर परिषद को रोड क्लीनर मशीन देने का भी फैसला लिया। निदेशक ने नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल की अध्यक्षता मेें बैठक की जिसमें उन्होंने नगर परिषद के ईओ को कहा कि वह नगर परिषद बद्दी का नगर प्लानर से सर्वे कराएं। सर्वे पूरा होने के बाद उसका एस्टीमेट तैयार कर विभाग को सौंपे जिससे बजट मुहैया कराया जाए। स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विभाग के तकनीकी कर्मचारी सर्वे करने में जुटे हैं। विभाग बद्दी के लिए डिमांड पर तकनीकी कर्मचारी भेज सकता है। बद्दी में 26 सुलभ शौचालय बनाने की योजना है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति अपने लिए शौचालय बनाता है तो विभाग की ओर से पांच हजार 333 रुपये दिये जाते है। अगर किसी के पास जमीन नहीं है तो चार पांच लोग मिल कर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कर सकते हैं। इसके लिए भी सरकार पैसा देती है। उन्होंने नप अधिकारियों से कहा कि जितना जल्दी हो सके अपने शहर का सर्वे कराएं। इससे पूर्व नगर परिषद में पहुंचने पर जेएम पठानिया का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश केपांच शहरों में 20 अगस्त से रिश्ता योजना के तहत एलईडी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री इस योजना को लांच कर रहे हैं। धर्मशाला, घुमारवीं, पांवटा साहिब, सुंदरनगर व शिमला में शुरू किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि अब कोई स्ट्रीट लाईट के लिए बल्ब न खरीदे सभी स्थानों पर एलईडी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
अब अंडर ग्राउंड डस्टबिन लगाने की योजना है जिसके तहत धर्मशाला, सुंदरनगर व पांवटा साहिब में इसे शुरू किया जाएगा। पहले चरण में तीन सौ डस्टबिन लगाने की योजना है। इस मौके पर नगर परिषद के पार्षद संजीव कुमार, करनैल चौधरी, जेई शरीफ मोहम्मद समेत नप स्टाफ उपस्थित रहे।