फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Parking facility for ambulances starts in Solan hospital

क्षेत्रीय अस्पताल में एंबुलेंस के लिए नई पार्किंग व्यवस्था शुरू

Mon, 14 Jun 2021 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल की पार्किंग पर करीब सात सालों तक चले विवाद के बाद अब विराम लग गया है। तीन दिन पहले ही पार्किंग में खड़े वाहनों को बाहर कर अब इसे अस्पताल के अधीन कर दिया है। अस्पताल के मुख्यद्वार के समीप बनी पार्किंग पर निजी वाहनों ने कई सालों से कब्जा जमा कर रखा था। स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन के साथ कई बैठकें कर इसे खाली करवाने के प्रयास किए लेकिन निजी वाहन चालकों के साथ अस्पताल प्रबंधन का विवाद लगातार बरकरार था।
विज्ञापन

उपायुक्त केसी चमन ने आदेश जारी कर तीन दिन पहले ही पार्किंग में खड़े वाहनों को बाहर कर इसे अस्पताल के अधीन कर दिया है। लंबे समय से अस्पताल में एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों को पार्किंग के लिए कोई भी जगह नहीं मिलती थी।
विज्ञापन

हालांकि अस्पताल और निजी वाहन चालकों के बीच पार्किंग खाली करने पर लगातार विवाद चलता रहता था। इस बीच एमएस ने उपायुक्त को पार्किंग खाली करवाने को लेकर सहायता मांगी थी। अब अस्पताल के बाहर एंबुलेंस के लिए नई पार्किंग की सुविधा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ. एसएल वर्मा ने कहा कि अस्पताल के बाहर कई सालों से पार्किंग पर निजी वाहनों का कब्जा था। इसे खाली करवाने के लिए उपायुक्त से सहायता मांगी गई थी। अब उपायुक्त के आदेशों पर करीब सात सालों बाद इस पार्किंग को खाली करवाकर एंबुलेंस के लिए शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed