फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Parking could not be built in Thodo Maidan ward in five years, the condition of the roads is also bad.

Solan News: ठोडो मैदान वार्ड में पांच साल में नहीं बन पाई पार्किंग, सड़कों की हालत भी खराब

Wed, 22 Apr 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Parking could not be built in Thodo Maidan ward in five years, the condition of the roads is also bad.
सुभाष शर्मा, वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान।
- वार्ड के हाल-
विज्ञापन


नगर निगम के वार्ड 7 में एंबुलेंस रोड व नालों को ढकने की योजना भी नहीं चढ़ी सिरे
कूड़ा उठाने की डोर टू डोर सुविधा भी नहीं मिली

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान में पार्किंग के निर्माण का वादा अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इसका प्रस्ताव तो बहुत पहले जारी कर दिया गया था, लेकिन काम शुरू ही नहीं हो रहा है। वहीं धोबीघाट के हर घर तक एंबुलेंस रोड बनाने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक उसके अधूरे रहने के कारण मरीजों को 200 से 250 सीढ़ियां चढ़कर सड़क तक आना पड़ रहा है। वार्ड के सभी नालों को ढकने का भी वादा किया गया था, लेकिन अभी तक वादा पूरा न होने के कारण लगभग 5 लोग नालाें में गिरकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। वार्ड नंबर 7 में लोगों ने बताया कि कूड़े के बिल देने के बावजूद लोगों को डोर टू डोर की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। इस कारण यहां आसपास के क्षेत्र में जगह जगह पर कूड़े के ढेर लग रहे हैं। वहीं कूड़े की गाड़ी भी बहुत दूर जाकर रुकती है और लोगों को कूड़ा देने के लिए गाड़ियों के पीछे भागना पड़ रहा है। वहीं सड़कों को ठीक करने का वादा भी अभी तक अधूरा है। कुछ स्थानों पर अभी तक सड़कों पर गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी बनते जा रहे हैं, लेकिन इन पर टाइलें लगाने का काम शुरू ही नहीं हुआ है। वहीं ठोडो मैदान के पास कारोबारियों और आने-जाने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी वहां शौचालय की सुविधा का न होना है। ठोडो मैदान के पास बस स्टाॅप के साथ ही शौचालय का निर्माण किया गया है। यहां पहले इसे इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन इसकी नियमित रूप से सफाई के लिए यहां कोई कर्मचारी नहीं था। इसके लिए स्थानीय लोगों ने निगम से यहां सफाई करवाने की मांग की, लेकिन सफाई करवाने के बजाय इसे बंद कर दिया गया। इससे अब लोगों को कोटलानाला जाकर शौचालयों को उपयोग करना पड़ रहा है। वहीं बहुत जगहों पर अभी तक सीवरेज लाइन भी नहीं है।

इनसेट
एंबुलेंस रोड न होने से हो रही परेशानी
धोबीघाट के आसपास के कई क्षेत्रों तक अभी भी एंबुलेंस रोड नहीं पहुंचा है, जबकि पार्षद ने हर घर को एंबुलेंस रोड से जोड़ने का वादा किया था। इसके अलावा सड़क ही हालत भी खस्ता बनी हुई है। यहां गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को गिरने का डर बना हुआ है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

- मनोज रघुवंशी

इनसेट
टूटी हुई सीवरेज नहीं हुई ठीक
यहां बहुत समय से सीवरेज लाइन के टूटने की शिकायत पार्षद के पास दी थी, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है। नालियां ठीक न होने के कारण यहां हर समय बदबू फैली रहती है और चूहे भी घरों के अंदर आ रहे हैं। वहीं अब हालत यह है कि घरों में दरारें आने लग गई हैं। पांच साल में यहां 10 बार भी सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाने के लिए नहीं आया है। लोगों को खुद ही यहां सफाई करनी पड़ती है, जबकि बिल सभी पूरा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह

इनसेट
नहीं मिल रही डोर टू डोर सुविधा
ठोडो मैदान के आसपास की दुकानों से सफाई कर्मचारी कूड़ा ही नहीं लेते। इस कारण दुकानों में कूड़े का ढेर लगा रहता है। दुकानदारों और अन्य कारोबारियों को कूड़ा ले जाने वाले वाहनों के पीछ़े भागना पड़ रहा है। कूड़े का पूरा बिल देने के बावजूद यहां डोर टू डोर की सुविधा न मिलने से सभी परेशान है। इसके अलावा यहां कई भवनों में पानी ही नहीं आता है। इससे लोगों को परेशानी होती है।
- भ्रमु राम
शौचालय की सुविधा न होने से लोग परेशान
बस स्टॉप के पास बना शौचालय पहले खुला रहता था, जिसका लोग इस्तेमाल भी करते थे। यहां सफाई नहीं होती थी तो इसके बारे में नगर निगम को बताया गया। निगम ने यहां सफाई करवाने के बजाए इसे बंद कर दिया। अब लोगों को शौचालय के लिए कोटलानाला जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को होती है।
-सुभाष शर्मा

कोट
वार्ड चुनाव के समय पार्षद ने वादा किया था कि हर घर को एंबुलेंस रोड के साथ जोड़ा जाएगा, लेकिन उसका वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है। वहीं पांच साल से लोग पार्किंग के बनने का इंतजार कर रहे हैं। वह काम भी अभी शुरू नहीं हो रहा है। यहां मरीजों को पैदल चलकर ही सड़क तक पहुंचना पड़ रहा है। यहां नालों में कई बार लोग गिर कर अस्पताल पहुंच चुके हैं। वहीं कुछ तो आईजीएमसी तक पहुंच चुके है। इन नालों को ढकने का वादा भी पूरा नहीं हो पाया है। वहीं कई स्थानों पर रास्तों की सफाई भी ठीक से नहीं हो रही है।
- सोना नाहर, पूर्व प्रत्याशी, वार्ड 7 ठोडो मैदान


कोट
पांच सालों में वार्ड के विकास के लिए लगभग डेढ़ करोड़ के काम किए गए हैं। यहां लोगाें को उपचार दिलाने के लिए स्वास्थ्य संस्थान का निर्माण करवाया है। वहीं सभी रास्तों में नई टाइलें लगाई गई है। वहीं वार्ड में पानी की समस्या को हल करने के लिए नई पाइपें बिछाई जा रही है। इसके अलावा यहां आवारा कुत्तों की संख्या में कमी लाने के लिए टीके लगवाए जा रहे हैं। सभी जगह सीवरेज बिछाई गई है और टूटी हुई सीवरेज को ठीक करने के का काम भी जल्द शुरू होगा। एंबुलेंस रोड बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा कागजी कार्रवाई में समय लगने के कारण पार्किंग बनने में समय लगा, लेकिन अब काम शुरू हो गया है।

- पूजा, पार्षद, वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान, नगर निगम, सोलन

सुभाष शर्मा, वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान।

सुभाष शर्मा, वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान।

सुभाष शर्मा, वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान।

सुभाष शर्मा, वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान।

सुभाष शर्मा, वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान।

सुभाष शर्मा, वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान।

सुभाष शर्मा, वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान।

सुभाष शर्मा, वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान।

सुभाष शर्मा, वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान।

सुभाष शर्मा, वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान।

सुभाष शर्मा, वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान।

सुभाष शर्मा, वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान।

सुभाष शर्मा, वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान।

सुभाष शर्मा, वार्ड नंबर 7 ठोडो मैदान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed