{"_id":"5d9b1a028ebc3e017768bcd3","slug":"park-stadium-nalagarh-solan-news-sml310082198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क स्टेडियम में आई लव नालागढ़ बना आकर्षक का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क स्टेडियम में आई लव नालागढ़ बना आकर्षक का केंद्र
विज्ञापन
नालागढ़ में पार्क पर को सजाते कामगार।
- फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। 1421 में बसा हंडूर रियासत का नालागढ़ शहर अब सौंदर्य के मामले में अग्रणी बनता जा रहा है। शहर के बीचोंबीच पुराने छात्र स्कूल के 30 बीघा भूमि पर विकसित पार्क स्टेडियम आज लोगों की सैरगाह बन चुका है। यहां स्थापित किया गया आई लव नालागढ़ का लाइटों से चमकता हुआ बोर्ड लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जहां लोग इसके साथ सेल्फी खींच रहे है।
पार्क स्टेडियम में गजीबो सहित हरित क्षेत्र में विकसित किया गया है। इसमें हरियाली से लैस इसमें विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पेड़-पौधे रोपे गए हैं। यह स्थल लोगों की सैरगाह के लिए उपयुक्त स्थल बन गया है। यहां गजीबो स्थापित हो चुका है, जो एक प्रकार का हटनुमा बैठने का चारों ओर से खुला स्थल होता है। जहां पर कुर्सी टेबल की व्यवस्था मुहैया करवाई गई है।
यह पार्क आज इतना विख्यात हो चुका है कि दूरदराज के लोग यहां सैर करने को आ रहा है। इसी के साथ ऐतिहासिक तालाब का जीर्णोद्धार कर यहां बोटिंग और 10 लाइटों से चमकने वाले फाउंटेन सहित कैफेटेरिया की सुविधा मुहैया करवाई है। इसी बीच में आई लव नालागढ़ का बोर्ड प्रदर्शित करके पार्क स्टेडियम की सुंदरता को चार चांद लग गए हैं।
विज्ञापन
पार्क स्टेडियम के साथ तालाब भी है आकर्षक का केंद्र
स्टेडियम में हेरिटेज सोसायटी और उपमंडल प्रशासन के तत्वावधान में ओपन थियेटर, गुरुकुलम, शहीदी स्मारक सहित पार्क स्टेडियम की व्यवस्था की है, वहीं लोगों के सुबह-शाम को घूमने के लिए पैदल पाथ का निर्माण किया गया है। पुराने छात्र स्कूल के प्रांगण में 30 बीघा भूमि पर पार्क स्टेडियम विकसित किया है जहां शानदार फव्वारे, लाइब्रेरी, ओपन एयर थियेटर, क्रिकेट की नेट प्रेक्टिस, शहीदी स्मारक आदि का प्रावधान किया है।
पार्क का किया जा रहा सौंदर्यीकरण
हेरिटेज सोसायटी के चेयरमैन और एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि पार्क स्टेडियम के परिदृश्य में छाया, आश्रय और सजावटी सुविधाओं से लैस लोगों को आराम करने के लिए यह व्यवस्था मुहैया करवाई जा रही है।