रामशहर (सोलन)। पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला ने रामशहर में चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने रामशहर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लोगों की मित्र के रूप में कार्य करती है। इस दौरान लोग पुलिस को सहयोग कर करने का आग्रह किया गया। इसके साथ मोहित चावला ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत करवाया।
जिला परिषद सदस्य राहुल शर्मा ने बताया कि रामशहर में पार्क कमी थी। यहां पर लोग सुबह और शाम को घूमने आ सकते हैं। ग्राम पंचायत रामशहर प्रधान कृष्णा शर्मा, पूर्व प्रधान वीरेंद्र बल्लू, समाज सेवक संजीव गुप्ता, हिमाचल पुलिस से सेवानिवृत्त एसएचओ राजेंद्र शर्मा हरदेव ठाकुर, शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रदीप कुमार के सहयोग से चिल्ड्रन पार्क का निर्माण हो पाया है। इस मौके पर अमर सिंह, एनडी शास्त्री, कीरत राम, परसराम, अशोक वर्मा समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।