{"_id":"5fd3b22f8ebc3e3f3317db6c","slug":"parents-protests-over-charging-of-full-fees-and-other-chargesat-baddi-solan-news-sml354180822","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक फीस वसूली को लेकर भड़के अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक फीस वसूली को लेकर भड़के अभिभावक
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में शुक्रवार को वार्षिक फीस को लेकर माहौल गर्म हो गया। आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल प्रधानाचार्य से मुलाकात करनी चाही लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। अभिभावकों का कहना है कि जब स्कूल में कोई गतिविधि नहीं हो रही है तो फिर वार्षिक फीस लेने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि वह हर महीने ट्यूशन फीस दे रहे हैं।
इसके बावजूद स्कूल प्रशासन उनसे वार्षिक फीस की मांग कर रहे हैं जो उचित नहीं है। उन्होंने मुख्य स्कूल के मुख्य गेट के बाहर खड़े होकर प्रदर्शन भी किया। अभिभावकों का कहना है कि अगर स्कूल प्रशासन के मनमानी बंद नहीं की तो वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। अभिभावकों का कहना है कि जिन अभिभावकों ने पहले वार्षिक फीस जमा करवाई, उसे एडजस्ट करने का वायदा किया था लेकिन अब उससे साफ मुकर रहे हैं। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन बच्चों को फीस जमा करवाने के लिए तंग कर रहा है तथा उन्हें स्कूल से निकालने की धमकी दे रहा है।
स्कूल प्रशासन आधे घंटे की क्लास में 20 मिनट तक फीस जमा करवाने को लेकर कहता है जिससे बच्चे मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। स्कूल प्रशासन ने वार्षिक फीस के नाम पर बस चार्जेज के अलावा अन्य कई चार्ज जोड़ दिए हैं। इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है जबकि वे ट्यूशन फीस हर महीने जमा करवा रहे हैं। स्कूल प्रशासन को लिखे एक पत्र में 250 अभिभावकों ने दस्तखत किए हैं। अंत में स्कूल के मालिक ने आकर अभिभावकों से बात की और प्रधानाचार्य से मिलने के लिए सोमवार का समय दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। लोगों ने चेताया कि अगर सोमवार को उनके साथ बातचीत नहीं की गई तो मजबूरन उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा।