फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Paramjit and Nikita named best volunteers

Solan News: परमजीत और निकिता बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

Mon, 19 Oct 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Paramjit and Nikita named best volunteers
दूनके गोयला स्कूल में एनएसएस शिविर के दौरान  सर्व श्रेष्ठ स्वयंसेवी नकद पुरस्कार प्राप्त करते ह
गोयला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर हुआ संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयला में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) आवासीय शिविर का समापन हुआ। समारोह में गोयला की प्रधान निर्मला देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि निर्मला देवी, विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहन लाल ठाकुर और इतिहास प्रवक्ता रविंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और समाज सेवा की भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन

लड़कों में परमजीत को प्रथम, अनिरुद्ध राणा को द्वितीय और गौरव को तृतीय सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। लड़कियों में नीकिता प्रथम, ललिता द्वितीय और भूमिका तृतीय स्थान पर रहीं। कंजियारा निवासी सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता राजिंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्वयंसेवियों को 300 रुपये, द्वितीय स्थान वालों को 150 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिविर के आयोजन में गोयला की प्रधान निर्मला देवी ने 1,100 रुपये, उपप्रधान गुरुदेव ने 1,200 रुपये, पंजाब नेशनल बैंक गोयला के प्रबंधक मनसा राम ने 3,100 रुपये और शाखा डाकपाल घनश्याम भारद्वाज ने 500 रुपये का सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed