फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Papaloha's team won the cricket competition

Solan News: पपलोहा की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 27 Nov 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 27 Nov 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
फाइनल मैच में मलपुर को दस रनों से हराया
विज्ञापन

चंडीगढ के रोहित बने प्रतियोगिता के बेस्ट खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। यूथ स्पोर्ट्स क्लब कंगनवाल की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में हरियाणा के पपलोहा की टीम ने जीत दर्ज की। फाइनल मैच में पपलोहा इलेवन ने मलपुर को शिकस्त दी। प्रतियोगिता में 26 टीमों ने भाग लिया।
कंगलवाल के खेल मैदान में खेली गई प्रतियोगिता का फाइनल मैच मलपुर और पपलोहा के बीच हुआ। पपलोहा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर 63 रन बनाए। जिसमें रोहित ने 35 रनों का योगदान दिया। जवाब में मलपुर की टीम निर्धारित ओवर में 53 रन ही बना सकी। पपलोहा के अमतू ने 8 विकेट लिए। अमतू को फाइनल मैच का बेस्ट प्लेयर भी चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मलपुर के बबलू बने जबकि बेस्ट गेंदबाज अमतू रहे। मैन ऑफ द सीरिज चंडीगढ़ की टीम के बल्लेबाज रोहित को दी गई। समापन समारोह के अतिथि प्रदेश कांग्रेस के महासचिव हरदीप बावा ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने क्लब की ओर से विजेता टीम को 31 हजार उपविजेता 15 हजार व ट्राॅफी दी। उन्होंने स्पोर्ट्स क्लब को 5100 रुपये अपनी ऐच्छिक निधि से दिए। इस मौके पर क्लब के सुखविंद्र, लक्की, अंबू, लखविंद्र, कमल, बिंदर, काला, लाडी, दिलबाग, बीर सिंह, अमरीक सिंह, मनजिंद्र, गुरजीत, समेत लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed