फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Panjehra school students told about the ill effects of drugs through rally.

Solan News: पंजेहरा स्कूल के विद्यार्थियों रैली से बताए नशे के दुष्प्रभाव

Tue, 23 Dec 2025 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजेहरा में हिमाचल सरकार की ओर से चलाए गए कार्यक्रम एंटी चिट्टा अभियान पर पंजेहरा स्कूल के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। पंचायत के प्रधान राजेंद्र कुमार और पाठशाला की प्रधानाचार्य संगीता ने इस रैली को रवाना किया। विद्यार्थियों ने रैली में चिट्टा भगाओ, देश बचाओ के नारे लगाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता ने कहा कि हमें किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए। नशा बहुत सी बुराइयों की जड़ है। नशा निवारण समिति के नोडल अधिकारी मनोज डोगरा ने विद्यार्थियों को बताया कि आजकल दिन प्रतिदिन नशा बढ़ता जा रहा है। सभी बच्चे अपने गांव में जाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर पुलिस अधिकारी रणजीत सिंह, मंजीत सिंह, कुलदीप सिंह, मनोज सिंह, पाठशाला के नशा निवारण समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed