{"_id":"6a5e1341e4eecfab830e4462","slug":"panipat-urban-co-operative-bank-unconditionally-agrees-to-merge-with-baghat-bank-solan-news-c-176-1-ssml1040-174433-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पानीपत अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक बघाट बैंक के विलय को बिना शर्त राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पानीपत अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक बघाट बैंक के विलय को बिना शर्त राजी
Mon, 20 Jul 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
-खास खबर-
बैंक की बीओडी में बिना शर्त के बैंक को मर्ज करने की दी गई मंजूरी
ग्राहकों का पूरा पैसा भी लौटाने को तैयार है पानीपत अर्बन बैंक प्रबंधन
75 हजार ग्राहकों को मिलेगी राहत, सर्वाइवल को लड़ रहा बघाट बैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आर्थिक संकट से जूझ रहे बघाट बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। पानीपत अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक ने बघाट बैंक के विलय प्रस्ताव को बिना किसी शर्त के स्वीकार कर लिया है। बैंक के निदेशक मंडल ने इसी माह इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
सूत्रों के अनुसार, पानीपत अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक ने विलय के लिए अपनी तैयारी स्पष्ट की है। यह कदम बघाट बैंक के 75 हजार ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है। इन ग्राहकों का पैसा बघाट बैंक में जमा है। बघाट बैंक स्वयं भी अभी अपने स्तर पर अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है। बैंक शेयर होल्डरों और कारोबारियों से शेयर जमा करवाने की अपील कर रहा है। सरकार भी बैंक को करीब 15 करोड़ रुपये की राशि देने को तैयार है। यदि शेयर होल्डर और सरकार राशि देते हैं, तो बैंक घाटे से बाहर निकल सकता है। इससे आरबीआई द्वारा लगाई गई निकासी सीमा भी हट सकती है। आरबीआई अक्तूबर में निकासी सीमा पर निर्णय लेगा।
ग्राहकों को एकमुश्त राशि देने की तैयारी
पानीपत अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंधन ने ग्राहकों को आश्वासन दिया है। वे बघाट बैंक के ग्राहकों का पूरा पैसा एकमुश्त लौटाने को तैयार हैं। पानीपत अर्बन बैंक विलय प्रक्रिया में चार से पांच लाख रुपये खर्च कर चुका है। पानीपत अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की कुल 28 शाखाएं हैं। यह बैंक हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सेवाएं दे रहा है।
विज्ञापन
बघाट बैंक पर 10 माह से निकासी सीमा
बघाट बैंक में पिछले 10 माह से निकासी सीमा लगी हुई है। इस अवधि में 75 हजार ग्राहक केवल 10 हजार रुपये ही निकाल पाए हैं। ग्राहक बैंक के अस्तित्व की उम्मीद में हैं ताकि उनका पैसा सुरक्षित रहे। बघाट बैंक के प्रबंध निदेशक राज कुमार कश्यप ने कहा कि बैंक अपने स्तर पर अस्तित्व के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार और शेयर होल्डरों से बातचीत हुई है और अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ग्राहकों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।