फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Panchayats seek cooperation for the de-addiction campaign.

Solan News: नशामुक्ति अभियान को लेकर पंचायतों ने मांगा सहयोग

Sun, 28 Jun 2026 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Panchayats seek cooperation for the de-addiction campaign.
नालागढ के पंचायत प्रतिनिधि शिमला में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुर से मिलते हुए- स्रोत
पंचायत प्रधानों ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुर से मुलाकात कर बताए समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। कांग्रेस कार्यकर्ता जगपाल राणा ने तीन पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों के साथ शिमला में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानों का मंत्री से परिचय करवाया और उनकी पंचायतों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। जगपाल राणा ने बताया कि जगतपुर, रिया और जोघों पंचायतें उनके क्षेत्र से जुड़ी हैं। यहां हाल ही में नए प्रधान चुने गए हैं, जो नशे के खिलाफ सक्रिय रूप से काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये पंचायतें सरकार के एंटी चिट्टा अभियान को लागू कर अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब से सटे क्षेत्रों में नशे का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। इस दौरान पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार पंचायत स्तर पर नई योजनाएं लागू कर रही है। जिन पंचायतों में पंचायत घर जर्जर स्थिति में हैं, वहां नए पंचायत भवनों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग करेगी। मंत्री ने सभी प्रधानों से कहा कि किसी भी समस्या के लिए वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं इस मौके पर जोघों पंचायत के प्रधान उजागर सिंह, रिया के पूर्व प्रधान लखविंद्र सिंह राणा और जगतपुर के प्रधान सिकंदर सिंह भी मौजूद रहे।



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed