{"_id":"6615446bd145265cfb0b08f1","slug":"panchayat-technical-assistants-did-not-receive-salary-for-two-months-solan-news-c-176-1-ssml1040-119398-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंचायत तकनीकी सहायकों को दो माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंचायत तकनीकी सहायकों को दो माह से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार चलाना हुआ मुश्किल, संघ ने वेतन जारी करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। ग्रामीण विकास विभाग व पंचायती राज विभाग के तहत तकनीकी सहायक संघ हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष संजू देवी ने प्रदेश सरकार से दो माह से रुके हुए वेतन को जारी करने की मांग उठाई है। संजू देवी ने बताया की पूरे प्रदेश में 1,081 तकनीकी सहायक कार्यरत हैं। जबकि इनमें से 663 को वेतन की अदायगी सरकार की और से कर दी गई है। बाकी बचे हुए तकनीशियनों को फरवरी व मार्च का वेतन नही मिला है। बिना वेतनमान के प्रदेश के तकनीशियनों को परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। वेतन ना मिलने से बच्चों की शिक्षा में भी नुकसान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार से बार-बार अपील की जा रही है कि वह प्रदेश के बकाया तकनीशियनों के वेतन की अदायगी करें। ताकि सभी लोग राहत की सांस ले सके। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पंचायत तकनीकी सहायक अपनी सेवाएं बेहतर ढंग से दे रहे हैं इसके बावजूद उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है।