{"_id":"60ba64d28ebc3e84671cc2c1","slug":"oxygen-plant-to-be-operational-soon-in-solan-hospital-solan-news-sml372492165","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द बनेगा ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में जल्द बनेगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित करने के लिए प्रथम चरण में कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही मशीनरी मिलते ही इसे स्थापित कर दिया जाएगा। इस प्लांट के लगने से यहां ऑक्सीजन में कमी नहीं आएगी। वहीं जिले के अन्य अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की समस्या खत्म हो जाएगी। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि अगले डेढ़ माह में ऑक्सीजन प्लांट कार्य करना शुरू कर देगा।
जानकारी के अनुसार जिले में बीते दिनों ऑक्सीजन के 40-45 सिलिंडर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोजाना की खपत थी। प्रशासन का वाहन रोजाना दो बार बद्दी प्लांट मेें जाकर सिलिंडर भरवाते हैं।
कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए देश भर में ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचने पर केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन को ऑक्सीजन प्लांट की सौगात दी है।
यहां पर ऑक्सीजन प्लांट लगने से कोविड रोगियों और सांस की तकलीफ सह रहे मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कोई दिक्कत नहीं रहेगी। इस प्लांट से हर समय ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। यहां से आसपास के अस्पतालों को ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में सोलन, सिरमौर और शिमला जिले से भी लोग इलाज के लिए आते हैं और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। यहां आम दिनों में प्रतिदिन करीब 1500 से अधिक ओपीडी रहती है। कोविड महामारी के चलते ऑक्सीजन की खपत बढ़ी है, वहीं यह अस्पताल व पूरा जिला बद्दी स्थित प्लांट से आ रही ऑक्सीजन पर ही निर्भर है। प्लांट स्थापित हो जाने से यहां पर ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी।
सौगात से कम नहीं हैं प्लांट
जिले के लोगों के लिए यह प्लांट सौगात से कम नहीं है। क्षेत्रीय अस्पताल में लगने वाले इस प्लांट की क्षमता एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन तैयार करने की होगी। इससे आगामी समय में भी क्षेत्रीय अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित करने के लिए सिविल वर्क पूरा हो चुका है। मशीनरी यहां पहुंचते ही इसे स्थापित कर दिया जाएगा। अगले करीब डेढ़ महीने में यहां ऑक्सीजन प्लांट कार्य करना शुरू कर देगा।