फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Outstanding students of Dadlaghat College honored

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट ने मनाया दूसरा वार्षिक समारोह

Tue, 07 Dec 2021 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Outstanding students of Dadlaghat College honored
दाड़लाघाट कॉलेज के दूसरे वार्षिक पारितोषिक समारोह पर सम्मानित विद्यार्थी अध्यापकों और मुख्यति - फोटो : SOLAN
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय का दूसरा वार्षिक पारितोषिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अंबुजा सीमेंट कंपनी के यूनिट हेड मनोज श्रीवास्तव ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. मस्तराम शर्मा और पीटीए के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा रहे। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रभारी प्राचार्य डॉ. जनेश कपूर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन में हर एक मुकाम हासिल करने में आगे रहना चाहिए। कॉलेज में अंबुजा उद्योग की ओर से आईटी लैब स्थापित करने का जिम्मा उठाया। शिक्षा विकास के लिए अपनी तरफ से हर संभव सहायता देने का भरोसा जताया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता रहे निकिता, दीक्षा, विकास, पूजा, भावना, कार्तिक, शबनम, कविता, दिव्या, निहारिका गुप्ता, परविंद्र, सूरज, चित्रा, गौरव, पल्लवी और सौरभ को पुरस्कृत किया गया। पीटीए के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. मस्तराम शर्मा, प्रबंधक एसीएफ भूपेंद्र गांधी, परवीन लखनपाल, अमर चंद गजपति, डॉ. जनेश कपूर, डॉ. विश्वज्योति, प्रो. मनोज, संदीप, सुरेश, अजय और रवि सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed