फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Orders received to launch the campaign, but no budget.

Solan News: अभियान चलाने के आदेश मिले, बजट नहीं

Wed, 24 Jun 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने पीआईपी के तहत योजना को नहीं दी मंजूरी
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान की ब्रांडिंग करने के लिए भी नहीं मिला पैसा
28 जून को होगा अभियान, पुराने बजट से ही चलाना पड़ रहा काम

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य विभाग के अभियानों को संचालित करने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई बार मांग करने के बावजूद बजट न मिलने के कारण अब पुराने बजट में बचे हुए धन से ही कार्य चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से कार्यक्रम कार्यान्वयन योजना (पीआईपी) के तहत योजना बनाकर भेजने के बाद भी मंजूरी मिलने में देरी हो रही है।
विभाग की ओर से पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जा रहा है, लेकिन उसकी ब्रांडिंग और बूथ स्थापना के लिए भी बजट की कमी महसूस की जा रही है। विभाग को हर वर्ष वित्तीय वर्ष की शुरुआत में पीआईपी के तहत बजट आवंटित किया जाता है। इसके तहत अभियानों के संचालन के लिए राशि उपलब्ध करवाई जाती है, लेकिन अब तीन माह पूरे होने जा रहे हैं और बजट को अभी तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। ऐसे में विभाग की ओर से ब्लॉकों में अधिकारियों को पुराने बजट में बचे हुए धन से ही काम चलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन ने बताया कि 28 जून से पल्स पोलियो अभियान शुरू होने वाला है। विभाग की ओर से पीआईपी के तहत बजट के लिए मांग भेजी गई है। समय-समय पर रिमाइंडर भी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुराने बजट में बचे धन से ही अभियान को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को भी उपलब्ध राशि से ही अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द बजट स्वीकृत हो, ताकि सभी अभियानों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed