फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Opposition to allotment of land for setting up industries in Kuthad Panchayat

Solan News: कुठाड़ पंचायत में उद्योग लगाने के लिए भूमि देने का विरोध

Sat, 03 Jan 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Opposition to allotment of land for setting up industries in Kuthad Panchayat
कुठाड़ में ग्रामीण भूमि को लेकर विरोध जताते हुए। स्रोत: ग्रामीण
उपायुक्त से मिला पंचायत का प्रतिनिधिमंडल, ज्ञापन सौंपकर जताई आपत्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। तहसील कसौली की ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ कुठाड़ के गांव जगतावन में सरकारी भूमि को उद्योग विभाग को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रशासन को लिखित आपत्ति दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकार ने इस अधिसूचना को रद्द नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पंचायत प्रधान कैलाश शर्मा के माध्यम से उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व विभाग ने गांव की 62 बीघा 7 बिस्वा भूमि को उद्योग विभाग को देने की सूचना प्रकाशित की है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के लगभग सभी परिवार पशुपालन पर निर्भर हैं और यह भूमि उनके पशुओं के लिए एकमात्र चारागाह है। इसके अधिग्रहण से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इस अवसर पर प्रेम सिंह ठाकुर, हंसराज ठाकुर, दुष्यंत सिंह ठाकुर, मदन सिंह ठाकुर, गुलाब सिंह ठाकुर, अनिल कुमार, देश राज, ललित शर्मा, काकू, राम सिंह ठाकुर, हेमंत शर्मा और सत्या देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


पर्यावरण को होगा भारी नुकसान
ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि जिस भूमि पर उद्योग लगाने की तैयारी है, वहां करीब 15 हजार चीड़ व अन्य प्रजातियों के पेड़ मौजूद हैं। उद्योगों की स्थापना के लिए इन पेड़ों को काटा जाएगा, जिससे क्षेत्र में वायु और जल प्रदूषण का खतरा बढ़ जाएगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में अदालत के माध्यम से राज्य सरकार, डीसी सोलन और उद्योग विभाग को नोटिस भी भेजा है। उन्होंने कहा कि यह भूमि ग्रामीणों के निस्तारी अधिकारों और पशुओं के चारे का एकमात्र स्रोत है। 15 हजार पेड़ों की बलि देकर उद्योगों की स्थापना पर्यावरण के साथ खिलवाड़ है। प्रशासन को यह अधिसूचना तुरंत रद्द करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed