फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Open saptic tank if be covered lives of two innocents would have been saved

सेप्टिक टैंक का गड्ढा ढका होता तो शायद बच जाते दोनों भाई

Wed, 29 Jun 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। किशनपुरा माध्यमिक स्कूल में ठेकेदार की लापरवाही से दो मासूम बच्चों की जान चली गई। शौचालय निर्माण के लिए ठेकेदार ने चार दिन पहले ही स्कूल के मैदान में एक तरफ सेप्टिक टैंक के लिए गड्ढा खुदवाया था लेकिन इसे ढकने का कोई इंतजाम नहीं किया।
बुधवार को बारिश के चलते मिस्त्री और लेबर काम पर नहीं आए। न ही छुट्टियों के चलते स्कूल परिसर में कोई मौजूद था। ऐसे में पानी बारिश से मैदान में जब पानी भर गया तो बच्चे उसमें खेलने लग गए। उन्हें गड्ढे का अंदाजा नहीं था और खेलते-खेलते दोनों भाई इसमें डूब गए।
विज्ञापन

मासूम बच्चों के पिता कामगार आजाद अली की आंखों में दिक्कत होने से वह पिछले काफी दिनों से कमरे में था। तीन में सबसे बड़ा बेटा ट्यूशन पढ़ने बुधवार को घर से निकला। बारिश में मौज मस्ती करते दोनों छोटे भाई भी उसके पीछे निकल गए। कब दोनों गड्ढे में समा गए, पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद किसी युवक ने देखा कि पानी पर किसी की चप्पल तैर रही है तो उसने पिता को इसकी जानकारी दी। पिता के साथ अन्य लोग वहां के लिए दौड़े। बच्चों का पिता पानी में कूदने लगा लेकिन अन्य लोगों ने रोका कि यह मामला पुलिस का है। आजाद अली ने कहा कि उसने अपने दो बच्चों को खो दिया है। अब वह यहां पर नहीं रहेगा और अपने गांव चला जाएगा।

भवन का निर्माण कर रहे ठेकेदार ऋषभ ने बताया कि आईटीसी कंपनी स्कूल में शौचालय और मिड-डे मील का शेड बनाया जा रहा है। चार दिन पहले इस गड्ढे को खोदा गया था। स्कूल बंद होने से शाम के समय गेट लगा दिया जाता था लेकिन गेट किसने खोला, इसकी जानकारी नहीं है। बुधवार से ही चिनाई का कार्य शुरू करना था लेकिन बारिश के चलते कामगार नहीं आए।
उधर, कार्य का ठेका देने वाली संस्था के प्रभारी राज वर्मा ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही से यह घटना हुई है। उसका लाइसेंस रद्द करने के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed