फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Only research and correct analysis of facts will strengthen the organization: KR Bharti

तथ्यों के शोध और सही विश्लेषण से ही संगठन को मिलेगी मजबूती : केआर भारती

Sat, 18 Apr 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा शोध प्रकोष्ठ सोलन की परिचय एवं प्रशिक्षण कार्यशाला में बोले प्रदेशाध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा शोध प्रकोष्ठ सोलन नेे शनिवार को एक दिवसीय परिचय एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में शोध प्रकोष्ठ की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराना था। कार्यक्रम का संचालन जिला सह-संयोजक परेश शर्मा ने किया। जिला संयोजक केएस कश्यप ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रदेश सह संयोजक सुभाष शर्मा ने जिले में शोध प्रकोष्ठ के गठन और परिचय पर प्रकाश डाला। प्रदेशाध्यक्ष शोध प्रकोष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस केआर भारती ने विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि केवल सूचनाएं पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि उनका सही विश्लेषण और शोध ही संगठन को बढ़त दिलाता है। उन्होंने राज्य की जन-कल्याणकारी नीतियों, स्थानीय मुद्दों और विपक्षी नैरेटिव का तथ्यात्मक विश्लेषण करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष भाजपा सोलन रत्न सिंह पाल ने मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण पर मुख्य रूप से ध्यान दिया और कार्यकर्ताओं से पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने तथा अपात्र नामों को हटाने का आह्वान किया। प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि भाजपा केवल एक दल नहीं, बल्कि एक विचार की वाहक है। कार्यक्रम में सोलन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, महामंत्री सुनील ठाकुर, शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, कार्यालय सचिव जगदीश गर्ग, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता रोहित भारद्वाज, आईटी विभाग सदस्य आरुष गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक कुलदीप मेहता, कंडाघाट मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed