फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Only 94 of the newly appointed teachers joined

Solan News: नवनियुक्त शिक्षकों में से 94 ने ही किया ज्वाइन

Thu, 05 Sep 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 05 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
नौ शिक्षकों का ज्वाइनिंग समय पूरा, अब दोबारा होगी काउंसलिंग
विज्ञापन

जिले के स्कूलों में अभी रिक्त चल रहे 323 जेबीटी शिक्षक के पद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन के स्कूलों को 103 नए जेबीटी अध्यापक मिले हैं लेकिन इसमें सिर्फ 94 ने ही अपना कार्यभार संभाला है, जबकि नौ शिक्षकों ने ज्वाइनिंग नहीं दी है। वहीं अब संबंधित शिक्षकों की ज्वाइनिंग का समय भी पूरा हो गया है। जिसके बाद अब पुन: संबंधित नौ पदों के लिए काउंसलिंग की जाएगी।
जानकारी के अनुसार जिले में भी 417 जेबीटी शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे थे। वहीं हाल में जिले को मिले 103 शिक्षकों से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन इसमें भी सिर्फ 94 ने ही अपना कार्यभार संभाला है। जबकि अभी भी जिले के स्कूलों में 323 जेबीटी शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा शिक्षा खंड नालागढ़ में 123 स्कूल हैं। इन स्कूलों में 45 स्कूल ऐसे हैं जहां पर एक एक अध्यापक तैनात है। इन स्कूलों में अगर किसी अध्यापकों को अवकाश पर जाना होता है तो दूसरे स्कूल से शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाता है, जिससे दोनों स्कूलों की पढ़ाई बाधित होती है। स्कूल प्रबंधन समिति और अन्य संस्थाओं की ओर से भी कई बार विभाग को रिक्त पदों को भरने की मांग की थी। लेकिन काफी समय से पदों को नहीं भरा जा रहा था। लेकिन अब नालागढ़ के लिए 25 अध्यापकों की तैनाती से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

उधर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि 94 अध्यापकों ने ही तय समय पर अपनी ज्वाइनिंग दी है। नौ अध्यापकों के लिए अब दोबारा से काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed