फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Online admissions will start from today in Kandaghat College, forms will be filled till June 19.

Solan News: कंडाघाट कॉलेज में आज से शुरू होंगे ऑनलाइन दाखिले,19 जून तक भरे जाएंगे फॉर्म

Mon, 01 Jun 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
20 जून को जारी होगी पहली मेरिट सूची, विद्यार्थियों को 21 जून से 23 जून तक अपनी फीस जमा करवानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यह पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी। आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थी एक जून से कॉलेज के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 जून 2026 तय की गई है।
महाविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 जून 2026 को शाम 5:00 बजे प्रथम मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को 21 जून से 23 जून तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। इसके साथ ही, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भी विभिन्न संकायों में रोल ऑन प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से 19 जून तक चलेगी। इन विद्यार्थियों को 12 जून से 23 जून के बीच अपनी फीस जमा करनी होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया ने बताया कि संस्थान ने विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा और बेहतर माहौल देने के लिए बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व सुधार किए हैं। महाविद्यालय में अब विज्ञान प्रयोगशालाएं पूरी तरह क्रियाशील हैं और सभी विषयों के योग्य संकाय सदस्य तैनात हैं। इसके अलावा, अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब भी बनकर तैयार हो चुकी है, जिसका जल्द ही विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने विज्ञान विषय पढ़ने के इच्छुक सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे दूर जाने के बजाय कॉलेज में उपलब्ध इन बेहतरीन सुविधाओं का लाभ उठाएं और भारी संख्या में विज्ञान संकाय में प्रवेश लें।
विज्ञापन

12 जून से शुरू होगा काउंसलिंग सेंटर, हेल्पलाइन नंबर भी जारी
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, महाविद्यालय में 18 मई से 11 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। हालांकि, छुट्टियां खत्म होते ही छात्रों की सुविधा के लिए 12 जून से 19 जून तक कॉलेज परिसर में प्री-एडमिशन काउंसलिंग सेंटर शुरू किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने या दाखिला प्रक्रिया में किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कत आने पर छात्र महाविद्यालय की प्रवेश समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed