फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   One who bought stolen coins also caught from Pinjore

Solan News: टोकने चोरी करने के मामले में पिंजौर से पकड़ा आरोपी

Tue, 28 Nov 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 28 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
घर से चुराए गए टोकनों को खरीदा था उक्त आरोपी ने
विज्ञापन

पुलिस ने की है चोरी के मामले में अब यह चौथी गिरफ्तारी
22 नवंबर को कसौली थाने हुआ था मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली क्षेत्र से पीतल के तीन टोकने चुराने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा है। इस आरोपी ने चुराए गए टोकनों को खरीदा था। आरोपी को पुलिस ने बलविंदर सिंह निवासी पिंजौर हरियाणा से गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा था। इन्होंने ही यह टोकने चुराए। वहीं पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पिंजौर निवासी व्यक्ति को यह टोकने बेचे थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार ठाकुर दास निवासी च्यावनी कमठानु तहसील कसौली ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 9 नवंबर को अपने बेटे के पास चंडीगढ़ गए थे। 22 नवंबर को जब यह अपने घर वापस पहुंचा तो पाया कि इनके घर के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर कमरे में रखे पीतल के तीन टोकने गायब थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, जिसमें पुलिस ने मदन मोहन निवासी च्यावनी कमठानु, दिवेश निवासी च्यावनी बुग्घरात, सोमदत्त निवासी दिग्गल नालागढ़ को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग में लाए दो वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed